Jaunpur News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुक़दमा दर्ज
जौनपुर, नवम्बर 20 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि गांव के ही घनश्याम बिंद पुत्र प्रेमदास बिंद ने कुछ दिन पूर्व उनका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जब उन्होंने वीडियो वायरल करने का कारण पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.