Jaunpur News: जातिसूचक टिप्पणी कर बच्चे की पिटाई का आरोप
जौनपुर, अक्टूबर 3 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी बनवारी सोनकर ने रतनूपुर बाजार स्थित एक किराना दुकानदार पर अपने 10 वर्षीय बच्चे के साथ जातिसूचक टिप्पणी करने, थप्पड़ मारने और विरोध करने पर उसे डंडे से मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। उनके आदेश पर चंदवक थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को दिए गए प्रार्थना पत्र में बनवारी सोनकर ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बच्चा मोहित सोनकर 28 सितंबर की सुबह रतनू पुर बाजार स्थित किराना की दुकान पर बिस्कुट लेने गया था। आरोप है कि दुकानदार डिंपल राय पुत्र पारस राय ने बच्चे के साथ जातिसूचक टिप्पणी की और उसके गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.