Jaunpur News: जागरूकता के लिए निकली स्कूल चलो रैली
जौनपुर, जुलाई 13 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पी एम श्री विद्यालय मिर्जापुर के छात्रों ने द्वितीय चरण में स्कूल चलो रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया । रैली को गांव की बस्तियों में भ्रमण करा कर विद्यालय पर समाप्त किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने 10 बच्चों का नामांकन भी किया। विद्यालय पर उपस्थित अभिभावकों से बच्चों को समय से विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक प्रमोद सिंह ने किया।प्रधानाध्यापक मो इलियास ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.