जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। समेकित शिक्षा के तहत प्राथमिक विद्यालय भादी में गुरुवार को आयोजित मेडिकल असेसमेंट कैंप में 40 बच्चों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की जांच के बाद 27 बच्चों में दिव्यांगता की पुष्टि हुई और उनके यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। वहीं 13 बच्चों को आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर यादव के निर्देशन में आयोजित शिविर में जिला चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों की जांच की। हड्डी, आंख, कान-नाक-गला, श्रवण और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने बच्चों की स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श भी दिया। यह भी पढ़ें- शिविर में 25 बच्चों की हुई जांच, प्रमाण पत्र कराए गए उपलब्ध शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप सरोज, नेत्र...