जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के छताई कला गांव में गुरुवार की सुबह जहरीले जंतु के काटने से एक युवक की मौत हो गई। शौच के लिए बगीचे में गए युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छताई कला गांव निवासी वर्षीय श्याम चौहान पुत्र रामधनी सुबह गांव के समीप गौरइया बगीचे में शौच के लिए गया था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर स्वजन उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी बंशीलाल ...