जौनपुर, अगस्त 29 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के कर्तिहा गांव से अंजुमन सिद्धिकिया के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम करीब आधा दर्जन अंजुमनों ने हाथी, ऊंट एवं घोड़ो के साथ पूरी अकीदत से मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया। जलसा जुलूस कर्तिहा गांव से आयोजक प्रधान कासिद अली के नेतृत्व में सदरुद्दीनपुर, मोहम्मदपुर होते हुए अखाड़ों द्वारा करतब दिखाते हुए नौपेड़वा बाजार पहुंचा। देर शाम राष्ट्रीय राज्य मार्ग से होते हुए जुलूस की शक्ल में रन्नो शाही ईदगाह पहुंचा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर हर वर्ष की तरह निकला जुलूस जलसा में हाथी, घोड़े एवं ऊंटो के साथ-साथ चल रही अंजुमने अपना-अपना करतब दिखला रहे थे। भकड़ी नूरी मस्जिद से अखाड़ा फैजाने रजा के नेतृत्व में कौमी एकता के युवकों ने जलसा दि...