जौनपुर, जुलाई 23 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या के नेतृत्व में चलाए गए जल संचयन जागरुकता अभियान का बुधवार को समापन हुआ। एक सप्ताह तक चलाए गए अभियान के तहत लोगों को जल के महत्व, पानी की बढ़ती समस्या और इसके संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। जल संचयन के लिए नागरिकों को शपथ दिलाई गई। वर्षा जल के महत्व को समझने और भूजल स्तर को सुधारने के लिए नगर में 16 जुलाई से एक सप्ताह तक विभिन्न वार्डों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत कर्मियों ने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी का अनावश्यक उपयोग रोकने की नागरिकों से अपील की। यह भी पढ़ें- Meerut News: जल की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का लिया संकल्प बताया कि जल जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्...