जौनपुर, सितम्बर 4 -- Jaunpur News: मछलीशहर। सीरत कमेटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक 71वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन राष्ट्रीय एकता सम्मेलन, दूसरे दिन जुलूस-ए-मोहम्मदी और तीसरे दिन जामा मस्जिद मैदान में बयान व नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया। 11 अंजुमनों ने नात-ए-नबी का नजराना पेश किया। अंजुमन इस्लामिया ने प्रथम, अंजुमन कुरैशिया दूसरे और अंजुमन अलविया तीसरे स्थान पर रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...