जौनपुर, नवम्बर 26 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए बुधवार को कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ उन्होंने जल निकासी की मौजूदा व्यवस्था देखी। साथ ही समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने जलभराव वाले स्थानों, नालियों की स्थिति, भूमि की ढलान और बारिश के पानी के बहाव का अध्ययन किया। विशेषज्ञ टीम में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला, डॉ. सुमित गांधी और डॉ. इंद्रजीत शामिल रहे। कुलपति ने कहा कि बारिश में परिसर के कई स्थानों पर पानी जमा होने से आवागमन में परेशान...