Jaunpur News: जर्जर होरैया-कुत्तूपुर मार्ग के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। वर्षों से जर्जर होरैया-कुत्तूपुर मार्ग के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क की गुणवत्ता बेहतर मिलने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार की सराहना की।
निर्माण कार्य और महत्व होरैया-कुत्तूपुर मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। इससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। करीब 20 विद्यालयों की गाड़ियां भी इसी मार्ग से गुजरती हैं। पडराव, इटाए, हुसेनपुर, परशुरामपुर, नेवादा प्रथम, पसियाही कला, दौड़ी, छत्तीसा कला और भटवार समेत कई गांवों के लोगों के लिए यह रामनगर ब्लॉक मुख्यालय और भदोही जाने का प्रमुख रास्ता है। सड़क की हालत खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.