जौनपुर, अक्टूबर 27 -- सूरजकुंड जलाशय परिसर का सौंदर्यीकरण Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के भगत सिंह वार्ड स्थित सूरजकुंड जलाशय परिसर में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का सोमवार को लोकार्पण किया गया। यहां शौचालय, प्रतीक्षालय, पाथवे, ओपन जिम, स्ट्रीट लाइट, स्टील बेंच, दो घाट, आरओ प्लांट और योगासन स्थल सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि नगर पालिका की ओर से कराया गया यह कार्य आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि उमर वैश्य ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास और आम नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सूरजक...