Jaunpur News: जयंती पर गूंजे रत्नप्पा के विचार, शोभायात्र में उमड़ा सैलाब
जौनपुर, सितम्बर 20 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के मेंदपुर बनकट स्थित पतंजलि योगपीठ स्कूल परिसर में रविवार को संविधान सह-निर्माता पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्भार प्रजापति की 118वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरा क्षेत्र रत्नप्पा कुम्हार के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा के बाद आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. जितेंद्र कुमार प्रजापति एवं शेषनाथ प्रजापति ने मुख्य अतिथि गया प्रसाद प्रजापति का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में बतौर अतिथि पहुंचीं मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और रत्नप्पा कुम्भार के सामाजिक योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.