Jaunpur News: जमीन से चंद फीट ऊपर लटक रहा नंगा तार
जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: जंघई (जौनपुर)। जंघई विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत भोगीपुर गांव में जर्जर विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों के लिए जानलेवा बन गई है। यहां 440 वोल्ट का नंगा तार जमीन से महज चंद फीट की ऊंचाई पर लटका है और एक बारजे के खम्भे में केबल रगड़ खा रहा है। भोगीपुर निवासी राकेश कुमार तिवारी के घर के पास लगा विद्युत पोल पूरी तरह जर्जर होकर टेढ़ा हो गया है। इसी पोल से गुजर रहा नंगा तार जमीन से पांच फीट ऊपर लटका है। केबिल बारजे के सहारे वाले खम्भे से टकराकर घिस रही है, जिससे इंसुलेशन फटने का डर बना हुआ है। इस संबंध में जे ई अमित कुमार सिंह ने कहा कि उनके पास ऐसी शिकायत का अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.