Jaunpur News: जमीन दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगी का आरोप
जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बरईपारपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने खेतासराय निवासी युवक पर जमीन दिलाने के नाम पर करीब सात लाख रुपये लेकर फर्जी दस्तावेज देने का आरोप लगाया है। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ललित कुमार यादव ने आरोप लगाया कि करीब दो वर्ष पूर्व खेतासराय निवासी जय कुमार उर्फ राजन ने जमीन दिलाने के नाम पर उससे सात लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि जमीन के नाम पर उसे फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। जमीन नहीं मिलने पर रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में 1.69 लाख रुपये वापस किए गए। शेष रकम मांगने पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.