Jaunpur News: जन्मेजय सोनी बनें सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष
जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सर्राफा गली स्थित कानपुर धर्मशाला में सर्राफा एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्राफा कारोबारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से जन्मेजय सोनी को सर्राफा एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना। बैठक की अध्यक्षता जवाहिर लाल सेठ ने की। अध्यक्ष पद के लिए जन्मेजय सोनी के नाम पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में खुशी का माहौल रहा। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन की आम सभा में एकजुटता पर जोर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.