Jaunpur News: जनगणना के दूसरे चरण के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
जौनपुर, नवम्बर 6 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत गुरुवार को दो सौ जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। चौथे बैच के तीसरे दिन आयोजित प्रशिक्षण में सुपरवाइजर और प्रगणकों को जनगणना की प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन और जिम्मेदारियों के निर्वहन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण चार कमरों में संचालित हुआ। इसमें आठ फील्ड ट्रेनरों ने कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले सत्र में जनगणना कार्य के संचालन, निर्धारित प्रक्रिया और आंकड़े जुटाने के तरीकों को समझाया गया। साथ ही कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी भी दी गई। तहसीलदार रवि रंजन कश्यप ने बताया कि चौथे बैच के तीसरे दिन दो सौ कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए चार कमरों में आठ फील्ड ट्रेनरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.