Jaunpur News: जटायु-रावण संवाद का मंचन देख भाव विभोर हुएर्ग्शक
जौनपुर, अक्टूबर 19 -- Jaunpur News: मछलीशहर,हिन्दुस्तान संवाद। नगर की ऐतिहासिक आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में जटायु-रावण संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। मंचन के दौरान रामलीला परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। आदर्श रामलीला समिति पुरानी बाजार की ओर से विगत 115 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। शिवम, संदीप, अमन, मोनू, रिंकू सहित अन्य ने अभिनय किया और अपने अभिनय से रामायण के प्रसंग को जीवंत कर दिया। जटायु-रावण संवादों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला देखने के लिए नगर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: राम-सुग्रीव मित्रता और लंका दहन की लीला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.