Jaunpur News: जंघई में शटर का ताला काट हजारों की चोरी
जौनपुर, सितम्बर 25 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जंघई कालोनी में बीती रात मोबाइल की दुकान के शटर में लगा ताला चोर काट कर तीन नये मोबाइल और ग्राहकों के कई पुराने मोबाइल उठा ले गए। पतैया ग्राम निवासी सचिन सरोज की जंघई कालोनी के नागरिक इंटर कालेज गेट पर सचिन मोबाइल शॉप की दुकान है। वह हमेशा की तरह बुधवार की शाम को भी दुकान बंद कर घर चला गया। उसके अनुसार तीन नई मोबाइल और आधा दर्जन पुरानी मरम्मत के लिए रखी गई थी। जिसे रात एक से डेढ़ बजे चोर शटर के ताले को काट कर करीब एक लाख कीमत की मोबाइल उठा ले गए। उसने कहा की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मीरगंज की जंघई पुलिस द्वारा अपने सामान की खुद रखवाली करनी चाहिए की नसीहत देते हुए देखेंगे कह कर चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.