जौनपुर, अक्टूबर 3 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के जंगीपुर गांव में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला समिति का अध्यक्ष गुलाब सिंह को बनाया गया। संयोजक मार्कंडेय सिंह मुन्ना ने बताया कि 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक चलने जाने वाली श्री आदर्श धर्म मण्डल जंगीपुर की ऐतिहासिक रामलीला में उपाध्यक्ष राम सिंह और ज्योतिराज सिंह, मंत्री प्रदीप गुप्ता गुड्डू, उप मंत्री मुकेश उमरवैश्य, प्रचार-प्रसार मंत्री डॉ. उत्तम गुप्ता, निदेशक संजय सिंह गुड्डू, उप निदेशक राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष रामबली सिंह, ऑडिटर गिरीश सिंह, प्रबंधक विनय मिश्रा, उपप्रबंधक अम्बरीष सिंह बब्बू, रंगमंच व्यवस्थापक सजल मिश्रा बनाये गए। बैठक में संगीत निर्देशक राजकुमार गुप्ता, दृश्य निर्देश लाल रत्नाकर सिंह, सलाहकार समिति रण बहादुर...