Jaunpur News: जंगीपुर के कोटेदार पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: जौनपुर। खाद्यान कालाबाजारी के आरोप में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द गांव के कोटेदार अमरजीत के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक करंजाकला की तहरीर पर की है। पुलिस के अनुसार, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर गांव में जांच की गई। जांच के दौरान भारी अनियमितता पायी गई। यहां के कार्डधारकों से भी पूछताछ की गई। उनका बयान लेकर स्टॉक आदि का मिलान कराया गया, जिसमें खाद्यान की मात्रा कम पाए जाने, कार्डधारकों को राशन कम बांटने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: खाद्यान्न में गड़बड़ी मिलने पर कोटेदार के खिलाफ केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.