Jaunpur News: छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी पर दो के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान सरपतहां थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी मुदित तिवारी और दिलीप रजक वहां पहुंच मेरे साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने और शोर मचाने पर दोनों आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शनिवार शाम को दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.