Jaunpur News: छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी संदीप खरवार निवासी बछाड़ी थाना सिंगरामऊ रिश्तेदार है। अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। आरोप है कि चार चार जुलाई की रात करीब आठ बजे संदीप घर पहुंचकर सो रही बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें की। बेटी की गलत तस्वीरें बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। आरोप है कि संदीप शादी करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.