Jaunpur News: छुट्टा पशु के हमले से बुजुर्ग की मौत
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेसार ग्राम सभा के 65 वर्षीय रामदयाल गौतम पुत्र जगन्नाथ रविवार को सुबह लगभग 10 बजे घर से कही जा रहे थे। रास्ते में छुट्टा गाय अचानक पहुंच कर बुजुर्ग पर हमला कर दी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे और किसी तरह गाय को खदेड़ा। तब तक गाय के हमले से वह घायल अवस्था में वह तड़प रहे थे। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर सुजानगंज थाने पर पहुंचे। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया। मृतक के दो बेटे शुभम और शिवम हैं। बुजुर्ग की मौत से घर में मातम छा गया। मृतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.