जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगदपुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छह वर्षीय बालक अंश कुमार को मंगलवार दोपहर पुलिस ने गोमती नदी पर बने छुन्छा पुल के पास से बरामद कर लिया। बालक के सकुशल मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है। हालांकि, उसे अपहृत कर ले जाने के आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। छह वर्षीय अंश कुमार पुत्र विजय कुमार गौतम अपने ननिहाल कुकुड़ीपुर गांव निवासी छोटे लाल गौतम के घर रहकर मंगदपुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करता था। सोमवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कूल के लिए निकला पांच वर्षीय बालक लापता देर शाम तक बालक का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी...