जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत तहसील क्षेत्र के भितरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर से निकालकर गांव में भ्रमण कराई गई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाते हुए ग्रामीणों और अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली, नामांकन का संदेश विद्यालय प्रबंधक संजय याद...