Jaunpur News: छात्र की पिटाई कर उठा ले गए मनबढ़
जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: महराजगंज। थाना से दो सौ मीटर दूर श्रीजगन्नाथ साहू इंटर कालेज के कक्षा 11 के छात्र रजनीश गौतम पर कुछ मनबढ़ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि घटना विद्यालय बंद होने के बाद करीब तीन बजे हुई। मनबढ़ लोगों ने छात्र की पिटाई के बाद उसकी साइकिल नहर में फेंक दिये और जबरन अपने साथ ले गये । घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधक नन्हकू गुप्ता को हुई। तो डायल 112 पर सूचना दिया। पुलिस की सक्रिय से छात्र को घंटों बाद बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छात्र फिलहाल घटना का कारण नहीं बता रहा है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.