जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में तनाव प्रबंधन एवं उससे निपटने की प्रभावी रणनीतियों पर महिला छात्रावास में व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने छात्राओं को तनाव के कारणों, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा दैनिक जीवन की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उपायों की जानकारी दी। व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं वेलनेस सेंटर के संयोजक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। स्वस्थ जीवन के लिए दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है। मुख्य वार्डन महिला डॉ. अन्नू त्यागी ने किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुई सेमिनार आयोजन में डॉ. जया शुक्...