जौनपुर, अक्टूबर 16 -- मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति 6.0 के तहत गुरुवार को जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम किए गए। जौनपुर मुख्यालय पर पुलिस लाइन परिसर से जागरूकता के लिए मोबाइल प्रदर्शनी वैन रवाना की गई। इस वैन को एसडीएम सदर योगिता सिंह और सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में निकाली गई वैन के माध्यम से जगह जगह लोगों केा जागरूक किया गया। इस दौरान सीओ सिटी सम्यक चौधरी भी मौजूद थे। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं सहित आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी तरह जलालपुर के आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, छितौना में नारी उप निरीक्षक बलवंता, महिला कांस्टेबल स...