Jaunpur News: छात्रवृत्ति योजना की हुई समीक्षा बैठक
जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बुधवार देर शाम विकास भवन सभागार में छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव या आवेदन प्रक्रिया में कठिनाई के कारण कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने और पात्र छात्रों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्रवृत्ति पटल बनाने का सुझाव दिया गया। इससे विद्यार्थियों को आवेदन से जुड़ी जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से आवेदन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.