Jaunpur News: छह माह से बंद मकान में चोरी
जौनपुर, नवम्बर 8 -- Jaunpur News: सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सुरेरी क्षेत्र के भोड़ा गांव में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। पीड़ित का घर पिछले छह माह से बंद था। उनका पूरा परिवार बाहर रहता है। पीड़ित दीनानाथ पाल पुत्र स्व. भरत पाल निवासी भोड़ा ने सुरेरी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार तीन नवंबर को गांव वालों के माध्यम से उन्हें घर में चोरी होने की सूचना मिली। पीड़ित के अनुसार चोर उनके घर से पीतल का हण्डा, परात, लोटा, फूल की थाली, करछुल, कटोरा, गिलास, कलश पीतल का व कंबल, रेडीमेड कपड़े, चांदी की पायल चार सेट, चार मीना, लच्छा, करधनी, हसुली और सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर घर में रखी रजिस्ट्री, बैनामा और आपसी समझौता के पेपर भी ले गए। थानाध्यक्ष सुरेरी गंगासागर मिश्र ने बताया पीड़ित की शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.