Jaunpur News: छठ पूजा के लिए बीडीओ ने सरोवर का किया निरीक्षण
जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर्व को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। घाटों की साफ सफाई और व्यवस्था के बाबत बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को फक्कड़ बाबा कुटिया के सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने सचिव हरिश्चंद्र यादव को सरोवर के पास साफ सफाई कराने और लाइटिंग की व्वयवस्था कराने का निर्देश दिया। नगर में फक्कड़ बाबा की कुटिया और भारती विद्यापीठ के पोखरे पर छठ महापर्व पर महिलाएं पूजा करती हैं। इस बार छठ का महापर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर को संपन्न होगा। छठ पूजा महोत्सव के व्यवस्थापक मनीष धर्मरक्षक ने घाटों की साफ सफाई के लिए बीडीओ और ईओ से संपर्क किया था। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: छठ घाटों की तैयारी का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, खतरनाक घाटों पर लाल झंडा लगाने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.