Jaunpur News: चौपाल के दौरान भिड़े प्रधान और सेक्रेटरी, दो पर मुकदमा
जौनपुर, जुलाई 26 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव मौर्य के घायल होने का आरोप है। पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर प्रधान आयाज शेख और नौशाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकासखंड करंजाकला के गिरधरपुर गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव मौर्य गांव की चौपाल पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी कार्य को लेकर ग्राम प्रधान से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि प्रधान और उनके सहयोगी ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी के समर्थन में कर्मचारी थाने पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.