जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में विनोद कुमार गौतम के दरवाजे पर बंधी भैंस रविवार की रात चोर खोल ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि रात में दरवाजे पर भैंस बंधी थी। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो भैंस गायब देखकर उनके होश उड़ गए। गांव और आसपास इलाकों में खोजबीन की लेकिन भैंस का कोई पता नहीं लग सका। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर भैंस बरामद की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...