Jaunpur News: चोरों ने स्कूल के रसोई से गायब किया सामान
जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: थानागद्दी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवनाथपुर में रविवार रात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर को निशाना बनाया। कीचेन से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। विद्यालय की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे और रसोईघर का दरवाजा तोड़कर दो गैस सिलेंडर, एक चूल्हा, बर्तन और मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न उठा ले गए। सोमवार की सुबह विद्यालय खुलने पर अध्यापक ने रसोईघर का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखे तो सामान सब गायब था। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश पांडेय ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही एबीएसए को भी अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: स्कूल का ताला तोड़कर माल किया पार यह भी पढ़ें- Gridih News: उमवि हारोडीह से एमडीएम के बर्तनों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.