जौनपुर, सितम्बर 19 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रसूलपुर गांव में गुरुवार की रात रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर के पीछे से घुसे चोर कमरे में रखा लोहे का बक्सा उठाकर छत पर ले गए और वहीं तोड़कर उसमें रखे लगभग चार लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी जयनाथ कुमार के घर में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि रात में पीछे के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने कमरे से बक्सा उठाया। छत पर ले जाकर बक्सा तोड़ा और आभूषण निकाल लिए। सुबह परिवार के लोग जब छत पर पहुंचे तो टूटा हुआ बक्सा पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...