Jaunpur News: चोरी के खुलासे को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर, जुलाई 7 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के नालापार मोहल्ले में 45 लाख रुपये के आभूषण और नकदी की चोरी का खुलासा न होने पर सोमवार को व्यापारियों ने आक्रोश रैली निकाली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले निकली रैली के बाद व्यापारियों ने पुलिस को 48 घंटे का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। रैली यूनियन बैंक की गली से शुरू होकर गोला गली, पुराना चौराहा और अशोक स्तंभ चौराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंची। वहां सभा में व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की। इसके बाद व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय और एसडीएम सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चोरी का जल्द खुलासा करने, आरोपितों की गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.