जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के उदयचंदपुर (चहारमपट्टी) गांव में घर में रखे सोने के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। मामले में घर के ही युवक समेत अन्य लोगों पर चोरी में शामिल होने और चोरी का माल ठिकाने लगाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस के अनुसार, उदयचंदपुर निवासी सोनाली सिंह ने पुलिस को दी तहरीर चोरी का आरोप लगाई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आभा, शुभम और चिराग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...