Jaunpur News: चोरी की 16 रोड लाइटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में रोड लाइटों की चोरी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे रात में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गईं 16 रोड लाइटें भी बरामद की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में बीते दिनों 16 रोड लाइटें चोरी हो गई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात में उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामरूप सिंह पुत्र बजरंग लाल चौहान, निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.