जौनपुर, अक्टूबर 21 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज पुलिस ने चोरी हुए दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान और बिक्री से प्राप्त एक हजार रुपये बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को नितिश कुमार पुत्र बृजेश कुमार गौतम और विजय कुमार पुत्र झल्लर गौतम निवासी गरियांव थाना मुंगराबादशाहपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपितों के कब्जे से तांबे का एक बड़ा लोटा, पीतल का एक छोटा लोटा, एक बड़ा पीतल का घंटा, चार छोटी पीतल की घंटियां, त्रिशूल लगी भगवान शंकर की पीतल की मूर्ति, लोहे की बॉडी वाला स्टेबलाइजर और तांबे का तार बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मंदिर से पीतल का घण्टा चुराने वाला चोर पकड़...