जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मरगूपुर गांव के पास से मंगलवार को पुलिस ने चोरी की दो बैट्री और बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया‌। थानाध्यक्ष फूल चंद पांडेय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मरगूपुर निवासी हनुमान निषाद, अरुण निषाद, सुरेंद्र निषाद और अपचारी सूरज निषाद को गांव के पास से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से बराबम चोरी की दो बैट्री और एक बाइक मिली। हनुमान, अरुण और सुरेंद्र एक मुकदमे से संबंधित थे। चारों को विधिक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...