Jaunpur News: चोरी की दो बाइक के साथ दो गिरफ्तार
जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। वाहन और दुकानों में चोरी के मामलों की जांच में जुटी मड़ियाहूं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो बाईक और 1130 रुपये बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में बुजुर्गा निवासी शनि यादव उर्फ शुभम और मोनू मुस्लिम उर्फ मोनू शेख उर्फ रहमान बालवर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मड़ियाहूं कोतवाली में दर्ज मुकदमे में पुलिस को तलाश थी। पूछताछ में दुकानों से चोरी की रकम के बारे में जानकारी मिलने के बाद 1130 रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर मड़ियाहूं और फूलपुर वाराणसी थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.