जौनपुर, जुलाई 17 -- Jaunpur News: जफराबाद। नगर पंचायत कचगांव के चेयरमैन फिरोज खान को उत्कृष्ट कार्यों के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में आयोजित एक समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया। नगर पंचायत कचगांव के गठन के बाद फिरोज खान को पहला चेयरमैन चुना गया। नवगठित नगर पंचायत में उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी। फिरोज खान के सम्मानित होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...