Jaunpur News: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च
जौनपुर, सितम्बर 29 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दीवानी न्यायालय स्थित अंबेडकर तिराहे से विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और विकास भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन किया गया। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी कर सरकार बनाने का काम किया गया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा का एजेंट बताते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। यह भी पढ़ें- विरोध मार्च निकाल कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.