Jaunpur News: चिकित्सा प्रतिपूर्ति की ऑफलाइन व्यवस्था बंद होने पर पेंशनरों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान की पूर्व से चली आ रही ऑफलाइन व्यवस्था बंद किए जाने से पेंशनरों में आक्रोश है। सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सीबी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था के साथ पूर्व की तरह ऑफलाइन भुगतान प्रक्रिया भी जारी रखने की मांग की। जिलाधिकारी की प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी श्वेता गुप्ता ने धरना स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत संबंधित अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया और उसे शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: ऑफलाइन चिकित्सा बिल जमा करने की सुविधा बहाल करने को पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.