Jaunpur News: चालक को झपकी आने से खाई में पलटा ईंधन भरा ट्रेलर
जौनपुर, नवम्बर 29 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर रामगढ़ के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे पेट्रोल-डीजल से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर से ईंधन का रिसाव शुरू हो गया। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की आशंका को देखते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेलर मुगलसराय से पेट्रोल और डीजल लेकर आजमगढ़ जा रहा था। उसे आजमगढ़ निवासी चालक सुरेंद्र यादव चला रहा था। रामगढ़ के पास चालक को नींद आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: डीजल-पेट्रोल से लदा ट्रेलर गहरी खाई में पलटा इसके बाद टैंकर से लगातार ईंधन का रिसाव होने लगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.