Jaunpur News: चार मोहल्लों में इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण
जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से सोमवार को शहर के चार मोहल्लों में नाली और इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन कार्यों पर कुल 21.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिकाध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने सभासदों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वाजिदपुर दक्षिणी में हरिलाल कन्नौजिया के घर से मोनू गुप्ता के घर होते हुए लल्लू गुप्ता की दुकान तक नाली और इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण 5.30 लाख रुपये से कराया जाएगा। चकफतूपुर वार्ड में कफील के मकान से डी. अरसद के मकान तक 6.13 लाख रुपये से इंटरलाकिंग सड़क और पीवीसी पाइप से जलनिकासी की व्यवस्था होगी। इसी तरह मोहल्ला अजमेरी में गल्लनी रोड पर 5.98 लाख रुपये से नाली मरम्मत और इंटरलाकिंग का काम होगा। मीरापुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.