Jaunpur News: चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण
जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। न्यायालयों में वर्षों से लंबित मुकदमों का आपसी सहमति से निस्तारण के लिए पक्षकारों के लिए राहत का रास्ता बन रहा है। जिले में चार दशक पुराने एक मुकदमे का मध्यस्थता के जरिए समाधान कराया गया। सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर में एक अगस्त से 30 दिसम्बर तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 चल रहा है। बताया कि न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.) पंचम, जौनपुर, के पीठासीन अधिकारी मेधा कुशवाहा के समक्ष विचाराधीन करीब चार दशक पुराने मूलवाद प्रभुदेई बनाम शहदेव का सोमवार को मध्यस्थता के माध्यम से सौहार्दपूर्ण समाधान कराया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.