Jaunpur News: चार आरोपियों के घर चस्पा की गई नोटिस
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: चन्दवक, हिन्दुस्तान संवाद। अलग अलग मुकदमे में फरार चल रहे कुल चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर उद्घोषणा पत्र चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपीयों के घर डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा कराई और उनके घरों पर न्यायालय से जारी नोटिस की प्रतियां चस्पा की गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केराकत थाना क्षेत्र के अमहित गांव निवासी अमन गौंड पुत्र उमेश के घर पहुंचकर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की तामिला कराई। पुलिस ने गांव में डुगडुगी पिटवाकर न्यायालय की उद्घोषणा की जानकारी सार्वजनिक की। दूसरी तरफ चंदवक थाना क्षेत्र के रेहारी गांव के तीन अभियुक्तों अर्जुन पुत्र राजेंद्र, कुंदन पुत्र कुमारे तथा अमन नौना पुत्र बबलू के घरों पर भी पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.