Jaunpur News: चारों भाइयों का मिलन देख भाव विह्वल हो उठे श्रद्धालु, छलकी आंखें
जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। दशहरा के बाद बुधवार की रात जिले में कई स्थानों पर भरत मिलाप का आयोजन हुआ। दशरथ सुत चारों भाइयों का मिलन देख श्रद्धालु भाव विह्वल हो उठे। सभी के नेत्र सजल हो गए। पंडाल में भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जयकारा लगने लगा। शहर में सिपाह-मानिक चौक के ऐतिहासिक भरत मिलाप का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने भगवान श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके अलावा गौराबादशाहपुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं और शाहगंज में भरत मिलाप का आयोजन हुआ। नगर के सिपाह स्थित मानिक चौक में श्री रामलीला एवं भरत मिलाप समिति के तत्वावधान में ऐतिहासिक दशहरा और भरत मिलाप समारोह धूमधाम से हुआ। समारोह का शुभारम्भ करते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि भगवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.