Jaunpur News: चारों भाइयों का मिलन देख नम हुई श्रद्धालुओं की आंखें
जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत नगर का 109 साल पुराना ऐतिहासिक भरत मिलाप गुरुवार की रात श्रद्धा और उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन का भावुक दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। भरत मिलाप देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके पूर्व गुरुवार की शाम भगवान श्रीराम के रथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामरथ के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। भरत मिलाप के दौरान चारों भाइयों के मिलन का मंचन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ। भरत ने 14 वर्षों तक जिस ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.